फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे पर टिप्पणी के मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 20 Oct 2019 02:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड
विज्ञापन
पंकजा और धनंजय मुंडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र की मंत्री एवं अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे पर एक चुनाव रैली में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ एनसीपी नेता की टिप्पणियों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसके बाद बीड जिले के परली से ताल्लुक रखने वाले एक भाजपा नेता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


धनंजय मुंडे ने दावा किया कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे छेड़छाड़ की गई है और वह फर्जी है। उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ कर पेश किया गया है। बता दें कि दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं। धनंजय एनसीपी से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं। पंकजा मुंडे परली से मौजूदा भाजपा विधायक और पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री हैं।

परली भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर लोहिया की शिकायत पर शनिवार देर रात धनंजय मुंडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए शब्द, हावभाव का इस्तेमाल) और 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


लोहिया ने आरोप लगाया कि धनंजय ने पंकजा के खिलाफ 17 अक्टूबर को केज तहसील के विडा गांव में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील टिप्पणयां कीं। भाजपा ने इस बारे में निर्वाचन आयोग और महिला आयोग से भी शिकायत की है।

धनंजय मुंडे ने कहा कि संपादित क्लिप की प्रामाणिकता की जांच फोरेंसिक प्रयोगशाला में कराई जानी चाहिए। राज्य विधान परिषद में नेता विपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने वीडियो को संपादित किया है, उन्हें कम से कम बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का तो सम्मान करना चाहिए था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें