फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: आज उद्धव ठाकरे से मिलेंगे शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायक

Sat, 26 Oct 2019 09:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव का परिणाम आ चुका है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला है। लेकिन सत्ता को लेकर फैसला दिवाली के बाद लिया जाएगा। इसी बीच शनिवार को शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायक मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। जहां ठाकरे बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन

 

एक सूत्र के अनुसार शाह दिवाली के बाद मुंबई जा सकते हैं और वहां शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। भाजपा और शिवसेना ने शाह और ठाकरे के बीच शुक्रवार को फोन पपर हुई बातचीत को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। शाह ने ऐसे समय पर ठाकरे को फोन किया जब शिवसेना ने सत्ता में बराबर हिस्सा मांगा है।

शिवसेना कैबिनेट में बराबर मंत्री तो चाहती है है उसकी नजर मुख्यमंत्री पद पर भी है। सूत्रों के अनुसार शिवसेना ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग कर सकती है। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों का कहना है कि आदित्य ठाकरे के हाथों में नई सरकार की कमान सौंपी जानी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि मुख्यमंत्री पद पर कोई समझौता नहीं होगा। 
विज्ञापन


शिवसेना चाहती है कि अगले बृहन मुंबई कॉरपोरेशन चुनाव में उसे फ्री हैंड दिया जाए। इस तरह की खबरे हैं कि शिवसेना एनसीपी नेताओं के संपर्क में हैं। अपेक्षा है कि आज जब नवनिर्वाचित विधायक मातोश्री में ठाकरे से मिलेंगे तो आगे की रणनीति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें