भारतीय वायु सेना और ओमान की रॉयल एयर फोर्स ओमान (RAFO) के साथ चल रहा द्विपक्षीय संयुक्त युद्धाभ्यास का समापन हो गया। भारतीय वायु सेना ने बताया कि युद्धाभ्यास के समापन के बाद सेना घर लौट रही है। यह अभ्यास 17 अक्तूबर से वायु सेना बेस मसिराह, ओमान में शुरु हुआ था और 26 अक्तूबर को इसका समापन हुआ है।
अभ्यास का उद्देश्य भारतीय-ओमान सैन्य बलों के बीच घनिष्ठ संबंध को बढ़ावा देना और अपने-अपने सर्वोत्तम अभ्यासों का पारस्परिक आदान-प्रदान करना था। यह पहली बार हुआ जब भारतीय वायु सेना के मिग-29 लड़ाकू विमानों ने भातर के बाहर एक अंतराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भाग लिया है। इससे पहले ईस्टर्न ब्रिज-IV 17 भारत के जामनगर में आयोजित किया गया था।