फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने अपने घर से बागी विधायक तृप्ति को निकाला, विरोध में लड़ रही हैं चुनाव

विज्ञापन
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

शिवसेना ने बांद्रा पूर्व से बागी विधायक तृप्ति सावंत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बांद्रा पूर्व में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का घर मातोश्री है और वहां सावंत की बगावत से पार्टी में नकारात्मक सन्देश जा रहा था। 

विज्ञापन


खबरें थी कि शिवसेना के ही कुछ लोग पार्टी उम्मीदवार विश्वनाथ महाड़ेश्वर के विरुध्द सावंत की मदद कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी प्रमुख ने दो टूक फैसला लिया। 2015 में विधायक बाला सावंत के निधन के बाद शिवसेना ने उनकी पत्नी को यहां से टिकट दे कर जिताया था।

इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गईं। शिवसेना इन दिनों चुनाव में बगावत करने और पार्टी छोड़ने वालों से परेशान है। कल्याण, नासिक और पुणे में कई पार्षद और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें