फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : एनसीपी ने जारी की पहली सूची, 77 प्रत्याशी घोषित

Wed, 02 Oct 2019 11:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें 77 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने छगन भुजबल को येवला से और राज्य में पार्टी अध्यक्ष जयंत पाटिल को इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। इसके अलावा अजीत पवार को बारामती से और रोहित पवार को कर्जत जामखेड से टिकट मिला है। 

विज्ञापन


एनसीपी से भाजपा में गई नमिता को मिला कैज सीट से टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। कुछ ही दिन पहले एनसीपी से भाजपा में शामिल हुईं नमिता मुंदडा को कैज सीट से टिकट दी गई है। इसके अलावा अन्य 13 की भी घोषणा की गई है। नमिता 30 सितंबर को एनसीपी को बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गईं थी। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने खुद उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें