राहुल गांधी ने नागपुर में भाजपा को घेरा था
राहुल गांधी ने बुधवार को नागपुर में संविधान सम्मेलन में कहा था कि हम 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा की दीवार भी तोड़ देंगे। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ओर से तैयार किया गया संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के लोग संविधान पर हमला करते हैं, तो वे सिर्फ इस किताब पर हमला नहीं कर रहे होते, वे भारत की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं। हमारे संस्थान संविधान से बने हैं। अगर संविधान नहीं होगा, तो कोई चुनाव आयोग नहीं होगा।
संबंधित वीडियो