फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को आशंका, ईवीएम से हो सकती है छेड़छाड़, जैमर लगवाने की मांग

Wed, 23 Oct 2019 04:34 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के दो दिन बाद कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका जतायी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा है और ईवीएम सुरक्षा कक्ष (स्ट्रांग रूम) के पास नेटवर्क जैमर लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन


थोराट ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है कि मतगणना से पहले ईवीएम मशीन को जिन स्ट्रांग रूम में रखा गया है, उसके पास नेटवर्क जैमर लगाना बहुत जरुरी है। लोगों के मन में इस बात का डर है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। ऐसे में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम के पास नेटवर्क जैमर लगवाया जाए। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 21 अक्तूबर को मतदान हुए। सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है और अब नतीजों के लिए गुरुवार, 24 अक्तूबर का इंतजार है। प्रदेश में भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। 
विज्ञापन


मतदान खत्म होने के बाद मीडिया संस्थान और सर्वे एजेंसियों के जो एग्जिट पोल आए हैं, सभी ने भाजपा और शिवसेना की सरकार बनने की संभावना जताई है। वहीं, कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन को अधिकतम 90 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें