फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 19 उम्मीदवारों की चौथी सूची, किसे कहां से मिला टिकट

Thu, 03 Oct 2019 11:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार की शाम उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में 19 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस इससे पहले 122 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी की पहली सूची में 51, दूसरी में 52 और तीसरी सूची में 20 नाम थे। 

विज्ञापन




बता दें कि, कांग्रेस ने अपनी पहली और दूसरी सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया था। कांग्रेस ने पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भोकर से, जबकि दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से टिकट दिया था। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चुनाव पूर्व गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्तूबर को होगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख चार अक्तूबर है और नामांकन वापस लेने की तारीख सात अक्तूबर है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें