फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: फैशन डिजाइनर से नेता तक...कौन हैं मुंबादेवी क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी, जानें सबकुछ

Tue, 29 Oct 2024 09:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: भारतीय फैशन इंडस्ट्री में भी शाइना की एक अलग पहचान हैं। वह 54 अलग-अलग तरीकों से साड़ी पहनने के लिए मशहूर हैं। शाइना एनसी के नाम सबसे तेज साड़ी पहनने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
शाइना एनसी - फोटो : Instagram/ Shaina NC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में अगले महीने एक ही चरण में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता शाइना एनसी सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गईं। विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने उन्हें मुंबादेवी निर्वाचन क्षेत्र से उतारा है। इस क्षेत्र में शाइना एनसी का सामना मौजूदा कांग्रेस विधायक अमीन पटेल से होने वाला है। विधानसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले शाइना एनसी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुईं। शाइना एनसी राजनीति में शामिल होने से पहले एक फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं। उनके नाम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग से भारतीय राजनीति का रास्ता कैसे चुना इसके बारे में यहां विस्तार से जानेंगे।
विज्ञापन


कौन है साइना एनसी
साइना एनसी का पूरा नाम साइना चुडासामा है। वहा एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ भारतीय फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह मुंबई के पूर्व शेरिफ नाना चुडासामा की बेटी हैं। भारतीय फैशन इंडस्ट्री में भी शाइना की एक अलग पहचान हैं। वह 54 अलग-अलग तरीकों से साड़ी पहनने के लिए मशहूर हैं। शाइना एनसी के नाम सबसे तेज साड़ी पहनने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड दर्ज है।

कब शुरू हुआ शाइना एनसी का राजनीतिक करियर
शाइना एनसी ने 2004 में भारतीय राजनीति में कदम रखा था। उनका राजनीतिक करियर भाजपा से ही शुरू हुआ। वह भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की कोषाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। कई न्यूज चैनलों में भी उन्होंने बहस में हिस्सा लिया है। शाइना अपनी चैरिटी फैशन शो और दो एनजीओ आई लव मुंबई और जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहती हैं। उन्होंने मुंबई के जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान से डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने पास न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा भी किया है। 
विज्ञापन


मुंबादेवी निर्वाचन क्षेत्र मुंबई लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है और 2009 से ही इस क्षेत्र का प्रतिनिधि कांग्रेस नेता अमीन पटेल कर रहे हैं। इससे पहले ऐसा बताया जा रहा था कि भाजपा शाइना एनसी को वर्ली की सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, शिवसेना ने इस सीट से मिलिंद देवड़ा को महायुति उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। दरअसल, महायुति भाजपा, राकांपा और शिवसेना का गठबंधन है। वर्ली सीट से मिलिंद देवड़ा का सामना शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से होने वाला है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें