लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला यूपी की राजधानी लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट लीग (एलएलसी टेन-10) लेकर आ रहे हैं। दिसंबर में होने जा रही इस लीग के लिए एलएलसी और टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीबीसीएफआई) के बीच साझेदारी हुई है। ये साझेदारी लीग के खिलाड़ियों के लिए कई सुविधाएं लेकर आई है। लीग की साझेदारी पर एलएलसी के सह संस्थापक रमन रहेजा ने कहा कि हम जमीनी स्तर पर खेल को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
एलएलसी के नए प्रारूप के लिए अमर उजाला और टीबीसीएफआई के साथ साझेदारी कर हम रोमांचित हैं। लीग युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका देगी। समझौते पर टीबीसीएफआई के महासचिव इमरान ए लारी ने कहा कि भारत के हर आयु वर्ग में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना पसंद किया जा रहा है। एलएलसी टेन-10 टेनिस बॉल लीग के जरिये युवाओं को प्रेरित करेगा।
इमरान ए लारी
इस लीग में मुकाबले आगरा-जीएलबजाज नाइट राइडर्स, केरासा लखनऊ पैंथर्स, आईआईएमटी मेरठ मार्वल्स, नोएडा-जीएल बजाज सुपर किंग्स, झांसी-बुंदेलखंड ब्लास्टर्स, वेंकटेश्वरा माइटी वॉरियर्स-मुरादाबाद जैसी टीमों के बीच खेले जाएंगे। मैचों का आयोजन लखनऊ के केडी बाबू स्टेडियम में होगा। लीग की टीमों का दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, जोंटी रोड्स, ब्रेट ली, क्रिस गेल और मोहम्मद कैफ मार्गदर्शन करेंगे।
लीग में कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें यहां
टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसी टेन 10 में शामिल होने के लिए युवा वेबसाइट
www.llcten10.com पर लॉगिन करके या QR Code स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं।