फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'कोई फर्क नहीं पड़ेगा', नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर महायुति में मतभेद पर क्या बोले प्रफुल्ल पटेल?

Sun, 03 Nov 2024 11:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Vidhan Sabha Election: नवाब मलिक को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था और साथ ही नवाब मलिक पर भगोड़े दाऊद इब्राहिम के करीबियों से संबंध रखने का भी आरोप है। यही वजह है कि महायुति में शामिल भाजपा और शिवसेना नवाब मलिक को टिकट देने का विरोध कर रही हैं। 
विज्ञापन
नवाब मलिक, नेता, एनसीपी - फोटो : X / @nawabmalikncp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी द्वारा नवाब मलिक को टिकट दिए जाने पर सत्ताधारी महायुति गठबंधन में मतभेद पैदा हुए हैं। हालांकि एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि इससे महायुति की संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नवाब मलिक को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था और साथ ही नवाब मलिक पर भगोड़े दाऊद इब्राहिम के करीबियों से संबंध रखने का भी आरोप है। यही वजह है कि महायुति में शामिल भाजपा और शिवसेना नवाब मलिक को टिकट देने का विरोध कर रही हैं। 
विज्ञापन


प्रफुल्ल पटेल बोले- आरोप अभी साबित नहीं हुए
महाराष्ट्र में 20 नवंबर 2024 को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने नवाब मलिक को मुंबई की मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि इस सीट पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के गोंडिया में पत्रकारों से बात करते हुए एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मलिक के खिलाफ आरोप अदालत में साबित नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा, 'वह (नवाब मलिक) हमारे पुराने सहयोगी हैं। अगर भाजपा या शिवसेना उनकी उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करना चाहती या उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है, तो वे ऐसा कर सकते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नवाब मलिक की उम्मीदवारी से राज्य में कहीं और महायुति की संभावनाओं पर असर न पड़े।'

महा विकास अघाड़ी की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे थे नवाब मलिक
नवाब मलिक पिछली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने साल 2021 में क्रूज शिप पर कथित तौर पर ड्रग्स रखने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी का भी विरोध किया था और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के तत्कालीन मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर निशाना साधा था। बाद में पर्याप्त सबूतों के अभाव में आर्यन खान और पांच अन्य के खिलाफ ड्रग के आरोप हटा लिए गए थे। 
विज्ञापन


धन शोधन के मामले में गिरफ्तार किया गया था
नवाब मलिक को साल 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और टाइगर मेमन सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में मलिक को मेडिकल आधार पर जमानत दे दी गई थी। पिछले साल जुलाई में एनसीपी के विभाजन के बाद नवाब मलिक अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे। नवाब मलिक मुंबई की अणुशक्ति नगर सीट से दो बार विधायक रहे हैं और इस बार इसअणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि वह नवाब मलिक के लिए प्रचार नहीं करेगी, लेकिन उनकी बेटी की उम्मीदवारी पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें