फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'जनता हमारे कार्यों के आधार पर वोट देगी', महायुति के उम्मीदवारों ने अपने मतदाताओं पर जताया भरोसा

Sun, 03 Nov 2024 10:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अनुशक्ति नगर विधानसभा सीट से राकांपा उम्मीदवार सना मलिक सना मलिक ने कहा कि लोकसभा के मुद्दे अलग होते हैं। लेकिन, एक सांसद ने पिछले छह महीनों में किस तरह का काम किया, इन सभी चीजों पर आज लोगों के बीच चर्चा होगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में इस महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले महायुति गठबंधन के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, भाजपा ने मारखुर्द शिवाजी नगर से राकांपा उम्मीदवार नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर विरोध जताया है। गठबंधन में इस विवाद के बीच महायुति के उम्मीदवारों ने प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि जनता उनके कार्यों के आधार पर उन्हें वोट देकर जीताएंगे। उन्होंने अपने मतदाताओं पर भरोसा जताया है।  
विज्ञापन


माहिम विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार सदा सरवनकर ने विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैं महायुति का उम्मीदवार हूं। सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने मुझे आशीर्वाद दिया। मैंने अपना नामांकन फॉर्म भर दिया है और चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। मुझे अपने मतदाताओं पर पूरा भरोसा है, जिनके लिए मैं पिछले 15 वर्षों से काम कर रहा हूं। वे मुझसे प्यार करते हैं, वे मुझे जीताएंगे। महायुति के उम्मीदवार को चुना जाना चाहिए और मैं इसके लिए काम करूंगा। मैं राज ठाकरे (मनसा प्रमुख) से भी मुलाकात करूंगा और उनसे आशीर्वाद लूंगा।"

अनुशक्ति नगर विधानसभा सीट से राकांपा उम्मीदवार सना मलिक सना मलिक ने कहा, "लोकसभा के मुद्दे अलग होते हैं। लेकिन, एक सांसद ने पिछले छह महीनों में किस तरह का काम किया, इन सभी चीजों पर आज लोगों के बीच चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव में लोगों का मानना है कि अगर हम विधायक चुन रहे हैं तो वह हमारे लिए कितना काम करेंगे इन सभी बातों पर चर्चा होगी। हम राकांपा के चिंह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम दादा (अजित पवार) के साथ हैं। जनता हमारे साथ हैं। हम अपने कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांग रहे हैं और हमें यकीन है कि वे लोग हमें चुनेंगे। भाजपा ने हमेशा नवाब मलिक का विरोध किया है। हमें लोगों पर भरोसा है और हम जीत हासिल करेंगे।" 
विज्ञापन


फडणवीस की सुरक्षा बढ़ने पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बताया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, "इस राज्य के गृह मंत्री, जो पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, ने इचानक अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्री दूसरों को सुरक्षा देते हैं, लेकिन वे अपनी सुरक्षा बढ़ा रहे हैं। हमने देखा कि फोर्स वन कमांडो उनके आवास के बाहर खड़े हैं। 200 कमांडो नागपुर में खड़े थे। हमारे गृह मंत्री इतना डर क्यों रहे हैं? उन पर कौन हमला करेगा। क्या इस्राइल या लीबिया उनपर हमला करेंगे। भाजपा की डीजी रश्मि शुक्ला को यह बताया चाहिए कि क्या मामला है।"

20 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें