फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : अनिल देशमुख कंधे की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती, मलिक की हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी

Mon, 04 Apr 2022 02:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देशमुख को गत वर्ष नवंबर में ईडी ने अवैध वसूली व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद हैं। एक अप्रैल को सीबीआई ने उन्हें 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली के मामले में पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चर्चित भ्रष्टाचार व मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को कंधे की सर्जरी के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें 1 अप्रैल को सीबीआई ने अपनी हिरासत में ले लिया था। उधर, दाउद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


देशमुख को गत वर्ष नवंबर में ईडी ने अवैध वसूली व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद हैं। एक अप्रैल को सीबीआई ने उन्हें 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली के मामले में पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया है। 

सीबीआई ने 21 अप्रैल 2021 को देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पहले देशमुख को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन बाद में उसने मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की। यह मामला आईपीएस परमबीर सिंह के खुलासे से जुड़ा है। सिंह ने महाराष्ट्र का गृह मंत्री रहते हुए देशमुख पर 100 करोड़ रुपये महीना वसूली का आदेश देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


उधर, विशेष मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट ने नवाब मलिक की हिरासत सोमवार को बढ़ा दी। उन्हें ईडी ने दाउद इब्राहिम की संपत्तियों की खरीद फरोख्त के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके वकील निलेश भौंसले ने बताया कि न्यायिक हिरासत अवधि खत्म होने पर मलिक को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है। मलिक ने कोर्ट से घर के खाने व दवाओं की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध व संविधान के खिलाफ बताया। 

मलिक के सहयोगियों की भी हिरासत बढ़ी
वहीं, भ्रष्टाचार के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के सहयोगी संजीव पलांडे, कुंदन शिंदे और बर्खास्त किए गए सहायक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत से सचिन वाजे, संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे की 10 दिन की हिरासत मांगी। इसके बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने संजीव पलांडे, कुंदन शिंदे और सचिन वाजे को 11 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें