फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली सारी मंजूरियां, मीसा बंदियों को पेंशन, शिंदे सरकार का बड़ा एलान

Thu, 14 Jul 2022 03:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

फडणवीस ने बताया कि मीसा बंदियों को पेंशन का फैसला 2018 में ही ले लिया गया था, लेकिन पिछली सरकार ने इस पर अमल रोक दिया था। 

विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, समीप हैं सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आज कई बड़े फैसले किए। मुख्यमंत्री शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को सभी मंजूरियां दे दी गई हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जेलों में रहे राज्य के लोगों को पेंशन दी जाएगी। फडणवीस ने बताया कि मीसा बंदियों को पेंशन का फैसला 2018 में ही ले लिया गया था, लेकिन पिछली सरकार ने इस पर अमल रोक दिया था। 
महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पिछले करीब तीन वर्षों से ठप सा था। सरकारी भूमि और वन क्षेत्रों के अधिग्रहण से संबंधित समस्याओं के कारण परियोजना शुरू नहीं हो पाई थी। हाल ही में इसे क्रियान्वित करने वाले नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वे परियोजना को बाधित करने वाले काफी समय से लंबित मुद्दों को जल्द हल करें। पत्र में महाराष्ट्र में परियोजना के समक्ष आ रही बाधाओं का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पिछले माह बनी शिंदे नीत नई सरकार ने इसे प्रोजेक्ट की सारी बाधाएं दूर कर दी हैं। अब पीएम नरेंद्र मोदी का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें