फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अहिल्यानगर में सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर बवाल, एक समुदाय ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, 30 हिरासत में

Mon, 29 Sep 2025 01:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहिल्यानगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सोमवार सुबह एक रंगोली को लेकर शुरू हुआ विवाद को अचानक ही हिंसक प्रदर्शनों में तब्दील हो गया। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नवरात्रि उत्सव के दौरान बनाई गई एक रंगोली में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक चीजें पाई गईं। इसकी जानकारी मिलते ही समुदाय के लोग सुबह करीब सात बजे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने तोफखाना थाने के अंतर्गत आने वाले कोटला क्षेत्र में प्रदर्शन शुरू कर दिए। पुलिस के समझाने के प्रयास के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी की। इसके जवाब में पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति है। मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई है तथा 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


सीएम बोले- देखना होगा, कौन माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा
अहिल्यानगर की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इसमें एक प्रकार से यह भी देखना पड़ेगा कि क्या इसके पीछे कोई साजिश है? हमें यह भी देखना होगा कि सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कौन कर रहा है? सभी को अपने धर्म का पालन का करने का अधिकार है लेकिन लोगों के बीच तनाव पैदा करना योग्य नहीं है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें