फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बस व कार में जोरदार टक्कर, दो महिलाओं समेत पांच की मौत

Tue, 04 Oct 2022 12:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया, घटना उदगीर-नालेगांव मार्ग पर हैबतपुर गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। जब कार सवार छह लोग तुलजापुर में एक मंदिर के दर्शन करने के बाद नांदेड़ जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां राज्य परिवहन की एक बस की टक्कर कार से हो गई। इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, घटना उदगीर-नालेगांव मार्ग पर हैबतपुर गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। घटना उस वक्त हुई जब छह कार सवार लोग तुलजापुर में एक मंदिर के दर्शन करने के बाद नांदेड़ जा रहे थे। इस दौरान महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस की कार से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया, हादसे के बाद पीड़ितों को लातूर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार सवार एक अन्य यात्री का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें