फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : अवैध मकान गिराने के लिए इंजीनियर ने 8.5 लाख रुपये की रिश्वत ली, रंगेहाथ दो गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2023 03:36 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई

सार

एसीबी अधिकारी ने कहा कि बीएमसी ने 16 जनवरी को उपनगरीय बांद्रा में 2 मंजिला घर को गिराने के लिए मकान मालिक को नोटिस भेजा था। नोटिस में उसकी संरचना अनधिकृत बताई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मुंबई नगर निकाय बीएमसी के एक इंजीनियर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंजीनियर पर एक अवैध मकान को गिराने से बचाने के लिए 8.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
विज्ञापन


एसीबी अधिकारी ने कहा कि बीएमसी ने 16 जनवरी को उपनगरीय बांद्रा में 2 मंजिला घर को गिराने के लिए मकान मालिक को नोटिस भेजा था। नोटिस में उसकी संरचना अनधिकृत बताई गई। मकान मालिक ने स्थानीय वार्ड (एच/पश्चिम) के इंजीनियर मोहन राठौड़ से मुलाकात की। इंजीनियर ने गलत तरीके से बनाए गए उनके घर को ढहाने से बचाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की, लेकिन बातचीत के बाद 8.5 लाख रुपये की राशि इंजीनियर को देनी तय हुई। 

अधिकारी ने कहा कि सोमवार को घर के मालिक द्वारा संपर्क किए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसने एक निजी व्यक्ति के माध्यम से 8.5 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। उन्होंने कहा कि इंजीनियर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें