फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई 879 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 03:29 PM IST
दीप्ति मिश्रा मुंबई, पीटीआई

सार

डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की जब्ती हाल के समय में प्रतिबंधित पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती है। ईरान होते हुए अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई खेप को पहले जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर बताया गया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई करीब 300 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इसकी कीमत 879 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पड़ोस के रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) पर इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


डीआरआई के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की जब्ती हाल के समय में प्रतिबंधित पदार्थ की सबसे बड़ी जब्ती है। अधिकारी ने बताया कि ईरान होते हुए अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई खेप को पहले जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर बताया गया था। उन्होंने बताया कि आयात निर्यात कोड प्रभजोत सिंह के नाम पर था और यह खेप पंजाब भेजी जानी थी।

अधिकारी ने बताया कि सिंह को प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बताया कि आरोपी पिछले एक साल से जेएनपीटी के जरिए जिप्सम पत्थर और टेलकम पाउडर का आयात कर रहा था। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि पिछले साल अगस्त में, मुंबई सीमा शुल्क विभाग एवं डीआरआई ने 1,000 करोड़ रुपये कीमत की 191 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसे “आयुर्वेदिक दवा” बता कर लाया जा रहा था और माना गया कि वह खेप भी जेएएनपीटी पर मालवाहक पोत से अफगानिस्तान से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें