फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील: 'दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके...', फ्रांस में जांच के आदेश के बाद कांग्रेस ने पीएम को घेरा

Sun, 04 Jul 2021 03:07 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस में राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार की जांच के बाद से कांग्रेस मोदी सरकार पर पहले से ज्यादा हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके हैं।
विज्ञापन
राफेल लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Air Force
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राफेल डील को लेकर पहले से ही मोदी सरकार पर निशाना साधती कांग्रेस के इरादे अब और मजबूत हो गए हैं। फ्रांस में राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार जांच को लेकर कांग्रेस फिर एक बार मोदी सरकार को घेरने लगी है। बता दें कि राफेल डील की जांच को लेकर फ्रांस में जज की भी नियुक्ति कर दी गई है।

विज्ञापन


जज की नियुक्ति के बाद से कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अब सिर्फ बस एक नारा बन गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दाढ़ी में एक नहीं, कई तिनके हैं। बता दें कि भारतीय वायु सेना के लिए भारत सरकार ने जब से फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन से राफेल विमान खरीदे हैं, तब से कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की आलोचना कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि आजादी के बाद से सभी केंद्र सरकारों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा मुद्दा माना है और इसका राजनीतिकरण करने से परहेज किया है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और उससे कोई समझौता नहीं हो सकता लेकिन जब बात उद्योगपति मित्रों की जेब भरने की आती है तो पिछले सात सालों में उनकी प्राथमिकता क्रोनी कैपिटलिज्म रही है। 
विज्ञापन


पवन खेड़ा ने आगे कहा कि जब उद्योगपति मित्रों की जेब भरने की बात आती है तो, राष्ट्रीय सुरक्षा बस एक नारा बनकर रह जाती है। पवन खेड़ा ने आगे कहा कि फ्रांस में राफेल में भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और पक्षपात के संबंध में राफेल सौदे की जांच शुरु किए हुए 24 घंटे हो गए हैं। 



लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब तक केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी क्यों साधी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि यही सरकार सिर्फ बात करने के लिए जानी जाती है। अब तक प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य चुप हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस चुप्पी की गूंज पूरे देश में सुनी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि ये बहुत शर्मनाक बात है कि चुनाव के अलावा यह सरकार कोई बात नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी में हिम्मत है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और इन सवालों का जवाब दें फिर 2024 की बात करिए। पवन खेड़ा ने कहा कि उनकी दाढ़ी में देश को रुचि नहीं है। देश को इस बात में रुचि है कि 570 करोड़ रुपये की चीज 1670 करोड़ रुपये में क्यों खरीदी गई। 126 के बदले सिर्फ 36 राफेल क्यो खरीदे गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें