अधिकारियों ने कहा था कि लड़का निष्क्रिय बोरवेल में 15 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। कर्जत-जामखेड के विधायक रोहित पवार ने कहा कि किसानों को अपने खेतों में बोरवेल को ठीक से ढकने का ध्यान रखना चाहिए।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे को बचाने के लिए कम से कम नौ घंटे का बचाव अभियान नाकाम साबित हुआ क्योंकि उसे मंगलवार तड़के मृत बाहर निकाला गया। मृतक सागर बरेला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के रहने वाले एक गन्ना मजदूर का बेटा था।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चा पुणे शहर से करीब 125 किलोमीटर दूर कर्जत तहसील के कोपर्डी गांव में सोमवार शाम करीब पांच बजे बैलगाड़ी से उतरने के तुरंत बाद बोरवेल में गिर गया था।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ मिलकर उसे बचाने के लिए अभियान चलाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़के को मंगलवार देर रात करीब दो बजे बोरवेल से मृत बाहर निकाला गया।