फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई में 21 साल की नवविवाहिता ने की आत्महत्या, उकसाने के जुर्म में पति गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 06:13 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई शहर के भांडुप इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कोमल तिवारी (मृतक) ने ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद यह कदम उठाया। 21 साल की कोमल तिवारी ने परिवार के मर्जी के खिलाफ दो महीने पहले शादी कर ली थी। उसकी शादी 4 मार्च 2021 में हुई थी। पीड़ित परिवार वालों का आरोप है कि उसे ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया और ये कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक कोमल के पति जीतू अग्रवाल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जीतू मशहूर यूट्यूबर है। इसके ढाई लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है। शादी के दो महीने बाद ही कोमल ने ऐसा कदम उठाया कि किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।

 

मृतका के परिजनों का ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप

मृतक कोमल की बहन प्रिया तिवारी का कहना है कि कोमल पर उसके ससुराल वालों ने इन दो महीनों में बहुत ज़ुल्म किए। कई बार तो उसका हाथ भी जला दिए थे। कोमल के परिवार वालों का आरोप है कि उसे ससुराल वालों ने परेशान कर किसी खाने पीने की चीज में जहर मिलाकर मार दिया होगा। 

परिवार को यह भी शक है कि उस पर इतना दबाव डाला कि वो खुद जहर खाकर मर गई। परिवार वालों ने ससुरालवालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर वे कोमल को प्रताड़ित नहीं करते तो कोमल आज जिंदा होती । कोमल की मौत की वजह जीतू अग्रवाल और उनकी मां है।

 

पुलिस ने मृतका के पति जीतू को धारा 306 , 304 के तहत गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस जोन 7 के डीसीपी प्रशांत कदम का कहना है कि, पुलिस ने जीतू अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। धारा 306 , 304 के तहत भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी जीतू अग्रवाल एक बहुत ही फेमस यूट्यूब पर है जो यूट्यूब पर वीडियो डाल कर कमाई करता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें