फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Result: महायुति के 15 उम्मीदवार एक लाख मतों से अधिक अंतर से जीते, देखें पांच सबसे बड़ी और सबसे कम अंतर की जीत

Sat, 23 Nov 2024 11:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: इन 15 उम्मीदवारों में भाजपा के आठ, अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चार और शिंदे की शिवसेना के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा के काशीराम वेचन ने शिरपुर से 145944 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित गठबंधन महायुति को विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत मिली है। महायुति ने राज्य की 235 सीटों पर कब्जा जमाया है। इनमें कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी जीत का अंतर एक लाख मतों से अधिक है। सत्तारूढ़ महायुति के 15 उम्मीदवारों ने एक लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की। जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हैं, जो अपने-अपने गढ़ कोपरी-पचपाखड़ी और बारामती में जीते हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को जीत हासिल में पसीने छूट गए। वह 208 मतों के मामूली अंतर से जीते हैं। 

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, ‘महायुति’ के जिन उम्मीदवारों ने एक से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की, उनमें से 15 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के, चार अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांप) के और तीन शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के हैं।

विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) का कोई भी उम्मीदवार एक लाख से अधिक वोटों से जीत की उपलब्धि हासिल नहीं कर सका। हालांकि, एमवीए के कुछ प्रत्याशी 90 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। भाजपा के काशीराम वेचन पावरा ने शिरपुर से 1,45,944 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि पार्टी के शिवेंद्रराजे भोंसले ने सतारा में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1.42 लाख वोटों से हराया।

एक लाख से अधिक वोटों से विजयी रहने वाले अन्य भाजपा उम्मीदवारों में केवलराम काले (मेलघाट से 1,06,859 वोट), दिलीप बोरसे (बगलान से 1,29,297 वोट), संजय उपाध्याय (बोरीवली से 1,00,257 वोट), शंकर जगताप (चिंचवड़ से 1,03,865 वोट), चंद्रकांत पाटिल (कोथरुड से 1,12,041 वोट) और कृष्ण खोपड़े (नागपुर पूर्व से 1,15,288 वोट) शामिल हैं।

राकांपा प्रमुख अजित पवार ने बारामती में अपने भतीजे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को 1,00,899 मतों से मात दी। हालांकि, यह आंकड़ा 2019 के विधानसभा चुनावों में उनकी जीत के अंतर (1.65 लाख वोट) से कम है। सुनील शेल्के (मावल से 1,08,565 वोट), आशुतोष काले (कोपरगांव से 1,24,624 वोट) और धनंजय मुंडे (परली से 1,40,224 वोट) राकांपा के अन्य प्रत्याशी हैं, जो एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

कोपरी-पचपखाड़ी में मुख्यमंत्री शिंदे ने 1,59,060 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि ओवला-माजीवाड़ा में उनकी पार्टी के उम्मीदवार प्रताप सरनाइक 1,08,158 वोटों से विजयी रहे। शिंदे के कैबिनेट सहयोगी दादा भुसे ने मालेगांव बाहरी निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1,06,606 वोटों के अंतर से हराया। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोट भाजपा के शंकर जगताप (चिंचवड़ में 2,35,323 वोट) और महेश लांडगे (भोसरी में 2,13,624) तथा राकांपा के धनंजय मुंडे (परली में 1,94,889) ने हासिल किए।

विज्ञापन


नीचे देखें पूरी सूची

1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हुईं जीत

निर्वाचन क्षेत्र जीते उम्मीदवार  जीती पार्टी हारे उम्मीदवार हारी पार्टी अंतर
शिरपुर काशीराम वेचन  भाजपा डॉ. जितेंद्र ठाकुर  निर्दलीय 145944
सतारा शिवेंद्रराजे भोंसले भाजपा अमित कदम शिवसेना (यूटीबी) 142124
परली धनंजय  मुंडे एनसीपी राजेशाब देशमुख  एनसीपी (एसपी) 140224
बलगांव दिलीप बोरसे भाजपा दीपिका संजय एनसीपी (एसपी) 129297
कोपरगांव आशुतोष  काले एनसीपी संदीप गोवर्धननाथ एनसीपी (एसपी) 124624
कोपरी-पचपाखड़ी एकनाथ शिंदे  शिवसेना केदार प्रकाश दिघे शिवसेना (यूटीबी) 120717
नागपुर ईस्ट खोपडे कृष्णा पंचम भाजपा सूर्यभान पेटे एनसीपी (एसपी) 115288
कोथरूड  चंद्रकांत पाटिल  भाजपा चंद्रकांत मोकाटे शिवसेना (यूटीबी) 112041
मलाव सुनील शेल्के एनसीपी जयवंतराव भेगड़े  निर्दलीय 108565
ओवाला-मजीवाड़ा प्रताप सरनाईक शिवसेना नरेश मानेरा शिवसेना (यूटीबी) 108158
मेलघाट केवालराम काले भाजपा डॉ. हेमंत चिमोटे कांग्रेस 106859
मालेगांव आउटर दादाजी भुसे शिवसेना  पुरुषोत्तम बछव स्वतंत्र 106606
चिंचवाड़ जगताप पांडुरंग भाजपा राहुल तानाजी एनसीपी (एसपी) 103865
बारामती अजित पवार एनसीपी युगेन्द्र पवार एनसीपी (एसपी) 100899
बोरीवली संजय उपाध्याय भाजपा संजय भोसले शिवसेना (यूटीबी)
100257


महाराष्ट्र की सबसे बड़ी जीत

निर्वाचन क्षेत्र जीते उम्मीदवार जीती पार्टी हारे उम्मीदवार हारी  पार्टी अंतर
शिरपुर काशीराम पवारा भाजपा डॉ. जितेंद्र ठाकुर स्वतंत्र 145944
सतारा शिवेंद्रराजे भोंसले भाजपा अमित कदम शिवसेना (यूटीबी) 142124
परली धनंजय मुंडे एनसीपी श्रीकृष्ण देशमुख एनसीपी (एसपी) 140224
बगलान दिलीप बोरसेभा भाजपा दीपिका संजय एनसीपी (एसपी) 129297
कोपरगांव आशुतोष काले एनसीपी संदीप गोवर्धननाथ एनसीपी (एसपी) 124624
विज्ञापन

  सबसे कम अंतर की जीत
निर्वाचन क्षेत्र जीते उम्मीदवार जीती पार्टी हारे उम्मीदवार हारी पार्टी अंतर
मालेगांव सेंट्रल मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक एआईएमआईएम आसिफ शेख राशीद आईएसएलएएम 162
सकोली नाना पटोले  कांग्रेस अविनाश  ब्रह्मंकर भाजपा 208
बेलापुर मंदा विजय महात्रे भाजपा संदीप गणेश नाइक एनसीपी (एसपी) 377
बुलढाना संजय गायकवाड शिवसेना जयश्री सुनील शेलके शिवसेना (यूटीबी) 841
नवापुर शिरीषकुमार सुरुपसिंह नाइक  कांग्रेस शरद कृष्णराव गावित स्वतंत्र 1121
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें