फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा श्रीराम मंदिर निर्माण : महंत नृत्य गोपाल दास

Fri, 07 Jul 2017 05:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अयोध्या (फैजाबाद)
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने गुरुवार को दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विहिप ने राजस्थान से पत्थरों की खेप मंगवानी शुरू कर दी है और यह पत्थर लगातार अयोध्या आता रहेगा।
विज्ञापन


न्यास अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार होने से अब मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त है। कहा कि मंदिर निर्माण के लिए रामनगरी में एक तिहाई पत्थर तराशी का कार्य पूरा हो चुका है। महंत ने कहा कि कोर्ट जनता की भावना देखकर फैसला करता है, निश्चित ही सुप्रीम कोर्ट जनता के पक्ष में अपना आदेश जारी करेगा।

वहीं, राम मंदिर निर्माण के लिए लगातार आ रही पत्थरों की खेप को लेकर बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि अब हम भी पत्थर मंगाएंगे और मस्जिद निर्माण के लिए पत्थर तराशी का कार्य करेंगे। कहा कि मामला अदालत में लंबित है, जब तक फैसला नहीं आ जाता है तब तक किसी की हैसियत नहीं है कि यहां एक भी ईंट रख दे। 
विज्ञापन


हाजी महबूब ने कहा कि हम 1992 की घटना नहीं दोहराने देना चाहते, लेकिन फिर भी माहौल बिगड़ा तो चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विहिप को मनमानी करने की छूट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार पत्थरों की आपूर्ति से माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी भी पत्थरों की आपूर्ति से आक्रोशित हैं। कहते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लाए जा रहे हैं, कानून व्यवस्था को देखते हुए इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें