फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें फुल, वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा; फ्लाइट का किराया 25000 के पार

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 02 Jan 2025 02:53 PM IST

सार

ट्रेनों में जगह न होने की वजह से प्रयागराज आने वाले लोग फ्लाइट्स को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, शाही स्नान के मौके पर प्रयागराज आने वाले विमानों का किराया पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala


13 और 14 जनवरी को आयोजित इन स्नान पर्वों के पहले ही दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से प्रयागराज आने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट हो गई है। मुंबई से आने वाली कामायनी एक्सप्रेस काशी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक राजेंद्र नगर, महानगरी एक्सप्रेस, रत्नागिरी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक जयनगर, साकेत एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, कोलकाता मेल, लोकमान्य तिलक प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस की किसी भी श्रेणी में 10 से 12 जनवरी तक कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है।


जबकि गुजरात के सूरत,अहमदाबाद से चलने वाली रूटीन के अलावा सभी स्पेशल ट्रेनों में भी भारी वेटिंग देखने को मिल रही है। गुजरात से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति बन गई है। ऐसी स्थिति मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान से चलने वाली ट्रेनों में बनी हुई है। सभी ट्रेनों में वेटिंग दिखाया जा रहा है। हालांकि रेलवे यात्रियों की बढ़ती संख्या को देख अब अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है।


इसी तरह राजधानी दिल्ली से प्रयागराज आने वाली दोनों वंदे भारत के साथ डिब्रूगढ़ राजधानी, भुवनेश्वर तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, विक्रमशिला एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, प्रयागराज हमसफर, महाबोधि पूर्वा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, एनई एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, जम्मू मेल आदि ट्रेनों में भी 11 और 12 जनवरी को जगह नहीं है। हालांकि, इसमें से कुछ ट्रेनों में 10 जनवरी को जगह उपलब्ध है।


ट्रेनों में जगह न होने की वजह से प्रयागराज आने वाले लोग फ्लाइट्स को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, शाही स्नान के मौके पर प्रयागराज आने वाले विमानों का किराया पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। 11 जनवरी को दिल्ली से प्रयागराज का किराया 19,498 रुपये हो गया है। 12 जनवरी को 16,468, 13 को 18,485 रुपये हो गया है। वहीं, 12 जनवरी को मुंबई से प्रयागराज का किराया 29,741 रुपये तक पहुंच गया है।


ट्रेन में सीट नहीं मिलने और फ्लाइट का किराया ज्यादा होने की स्थिति में श्रद्धालु सड़क मार्ग का विकल्प भी अपना सकते है। सड़क मार्ग द्वारा भी प्रयागराज पहुंचना आसान होता है क्योंकि यह राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की नियमित बस सेवाएं लखनऊ, वाराणसी और कानपुर जैसे शहरों से चलती रहती हैं, जो किफायती होती हैं और यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करती हैं। 


इसके अलावा निजी बस ऑपरेटर्स भी विभिन्न श्रेणियों की सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें एसी और नॉन-एसी दोनों प्रकार शामिल होते हैं। इसके अलावा दिल्ली से चलने वाली सरकारी और प्राइवेट बस में बैठ सकते हैं।  दिल्ली से बाय रोड आप 8 से 10 घंटे के अंदर प्रयागराज पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों की राजधानी और बड़े शहरों से भी प्रयागराज के लिए बसें चलाई जा रही है। इनका किराया प्रति व्यक्ति भी 1500 रुपए या इससे ज्यादा भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next