फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश : तड़के उत्तर-उत्तर पश्चिम इलाके बसर में आया भूकंप, 4.9 रही रिक्टर पैमाने पर तीव्रता

Tue, 18 Jan 2022 05:53 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, ईटानगर/गुवाहाटी।

सार

इससे पहले पूर्वोत्तर भारत में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को 30 मिनट के अंदर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 और 3.8 आंकी गई थी।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप यहां के उत्तर-उत्तर पश्चिम इलाके बसर में आया था। नेशन सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन





भूकंप के दो झटकों से सहमा पूर्वोत्तर भारत
इससे पहले पूर्वोत्तर भारत में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को 30 मिनट के अंदर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 और 3.8 आंकी गई थी। उन्होंने इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर होने से इनकार किया था।

एनसीएस के अनुसार देर रात 2:11 बजे आए भूकंप का केंद्र असम के कछार जिले में 35 किलोमीटर जमीन के नीचे था। 3.8 की तीव्रता वाला दूसरा भूकंप देर रात 2:39 बजे आया, जिसका केंद्र मणिपुर के कांगपोकपी इलाके में 20 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन


एनसीएस के अनुसार, 13 जनवरी को भी कांगपोकपी में चार की तीव्रता का भूकंप आया था। इस साल मणिपुर के विभिन्न हिस्सों में तीन बार भूकंप आ चुका है, जिनमें चार जनवरी को तामेंगलोंग और चंदेल क्षेत्रों में आए भूकंप शामिल हैं। असम में 6 जनवरी को सोनितपुर में 3.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें