फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट: पुराने रिकॉर्ड से मौजूदा आरोप मजबूत नहीं कर सकते

Fri, 13 Aug 2021 03:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, चेन्नई

सार

  • मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि मौजूदा आरोप सही साबित होने की स्थिति में ही पुराना रिकॉर्ड देखा जा सकता है
  • मौजूदा आरोप मजबूत करने के लिए पुराने रिकॉर्ड का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्रास हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि किसी कर्मचारी के पुराने खराब रिकॉर्ड तभी देखे जा सकते हैं, यदि मौजूदा आरोप सही साबित हो जाए। मौजूदा आरोप मजबूत करने के लिए पुराने रिकॉर्ड का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


जस्टिस एस वैद्यनाथन की एकल पीठ ने यह निर्णय हाल ही में कांचीपुरम में तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (विल्लूपुरम) लिमिटेड के प्रबंधन की एक अपील को निस्तारित करते हुए दिया। इस अपील में विशेष संयुक्त आयुक्त (श्रम) के एक आदेश को चुनौती दी गई थी। संयुक्त आयुक्त ने 29 अक्तूबर, 2019 के अपने आदेश में एक ड्राइवर को एक गंभीर सड़क दुर्घटना का जिम्मेदार मानते हुए उसकी सेवाएं खत्म करने के निगम के 17 दिसंबर, 2018 के निर्णय को खारिज कर दिया था।

निगम प्रबंधन ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। जस्टिस वैद्यनाथन ने सुनवाई में गौर किया कि श्रम आयुक्त ने इस आधार पर निर्णय दिया था कि ड्राइवर आर बक्तावत्सलम के ऊपर लगे आरोपों के पक्ष में कोई सबूत नहीं है। निगम ने यह कार्रवाई महज इस आधार पर की थी कि ड्राइवर पहले भी दो अन्य दुर्घटना कर चुका है और सजा भी पा चुका है।
विज्ञापन


जस्टिस वैद्यनाथन ने अपने फैसले में कहा कि मौजूदा आरोप सही साबित होने की स्थिति में ही पुराना रिकॉर्ड देखा जा सकता है। इस मामले में मौजूदा आरोप साबित नहीं हुआ है, इसलिए पुराना रिकॉर्ड देखने की आवश्यकता ही नहीं है। इसके साथ ही जज ने ड्राइवर को 16 अगस्त से दोबारा काम पर नियुक्त किए जाने का आदेश देते हुए निगम की अपील खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें