फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी: एलियन ग्रह की खोज करने की अपेक्षा धरती को अच्छी स्थिति में छोड़ना बेहतर 

Fri, 25 Mar 2022 04:04 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस एडी जगदीश चंद्र ने दुख जताते हुए कहा कि मौजूदा पीढ़ी में, गिरावट की नई होड़ सी मची है। बारहमासी नदियां जो कभी स्वच्छ जल के साथ बहती थीं, अब अपशिष्टों को ले जाने वाले ड्रेनेज चैनलों में बदल गई हैं।
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि एक एलियन ग्रह की खोज करने की अपेक्षा पृथ्वी को अच्छी स्थिति में छोड़ना ज्यादा बेहतर है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी बुधवार को आपराधिक समीक्षा याचिकाओं को निपटाते हुए की। इन याचिकाओं में नागपट्टिनम में निचली अदालत द्वारा दिए आदेशों को चुनौती दी गई थी। निचली अदालत ने अवैध रूप से रेत खनन के परिवहन में लगे जब्त वाहनों को वापस करने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन

 
जस्टिस एडी जगदीश चंद्र ने कहा कि धरती मां हमारी हमारी विरासत है, जो हमें अपनी पिछली पीढ़ियों से बिना किसी नुकसान के विरासत में मिली है। भूवैज्ञानिकों का दावा है कि पृथ्वी की उम्र अब 4.543 अरब वर्ष है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि जैसा हमने इसे पाया था, उसकी तुलना में भावी पीढ़ियों के लिए इसे बेहतर स्थिति में छोड़ें न कि अपनी अनमोल धरा पर हो रही क्रूरता के प्रति आंखें बंद रखें और न कि जिंदगी के लिए बहुत अधिक पैसा खर्च कर कम इंफ्रास्ट्रक्चर वाले किसी एलियन ग्रह की खोज पर गर्व करें।

जस्टिस चंद्र ने दुख जताते हुए कहा कि मौजूदा पीढ़ी में, गिरावट की नई होड़ सी मची है। बारहमासी नदियां जो कभी स्वच्छ जल के साथ बहती थीं, अब अपशिष्टों को ले जाने वाले ड्रेनेज चैनलों में बदल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें