फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: सरकार विरोधी पोस्ट पर एफआईआर के खिलाफ याचिका, मद्रास हाईकोर्ट ने दो हफ्ते में मांगा जवाब

Wed, 11 Nov 2026 01:22 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु

सार

मद्रास हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने पर रोक की मांग वाली पीआईएल पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
कोर्ट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने वाले राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) पर मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सरकार को इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: विधायक पर महिला कलेक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप, मंत्री बोले- कड़ी कार्रवाई होगी; क्या है मामला?

अदालत में सरकार ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण अंबुमणि ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की प्रक्रिया में है। इस एसओपी का उद्देश्य सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणियां करने वाले राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के मामलों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआईएल मे क्या है मांग?
जनहित याचिका में मांग की गई है कि पुलिस को सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना करने वाले राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय और दिशा-निर्देश तय किए जाएं। इस पर मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। मामले में अब सरकार के जवाब पर आगे की सुनवाई और अदालत के रुख पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें