फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIADMK: ई पलानीस्वामी को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को AIADMK की अंदरूनी कलह की जांच की दी मंजूरी

Wed, 12 Feb 2025 02:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एआईएडीएमके पार्टी इन दिनों पार्टी नेतृत्व, पार्टी के चुनाव चिन्ह जैसे मुद्दों पर आंतरिक विवाद और कलह से जूझ रही है। मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को जांच की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को अपने एक आदेश से चुनाव आयोग द्वारा एआईएडीएमके पार्टी की अंदरूनी कलह की जांच का रास्ता साफ कर दिया। मद्रास उच्च न्यायालय ने जांच पर लगे स्टे को हटा लिया।  यह एआईएडीएमके नेता ई पलानीस्वामी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एआईएडीएमके पार्टी इन दिनों पार्टी नेतृत्व, पार्टी के चुनाव चिन्ह जैसे मुद्दों पर आंतरिक विवाद और कलह से जूझ रही है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने पलानीस्वामी को दिया झटका
जस्टिस आर सुब्रमण्यन और जस्टिस जी अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने एआईएडीएमके से बर्खास्त किए गए पार्टी नेता पी रविंद्रनाथ, जो कि पूर्व सीएम ओ पनीरसेल्वम के बेटे हैं, साथ ही के सी पलानीसामी और वा पुगाजेंती की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं ने जुलाई 2022 में एआईएडीएमके की जनरल काउंसिल की बैठक में लाए गए प्रस्ताव को चुनौती दी, जिसके आधार पर पूर्व सीएम पनीरसेल्वम और उनके समर्थकों को एआईएडीएमके से बर्खास्त कर दिया गया था। 

पलानीस्वामी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनाव आयोग की जांच पर स्टे लगाने की मांग की थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया। एआईएडीएमके में नेतृत्व का मामला अदालत में भी चल रहा है। एक याचिकाकर्ता ने दावा किया कि पलानीस्वामी पार्टी के महासचिव पद और पार्टी के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें