फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: दिनाकरन ग्रुप के 18 विधायकों की याचिका पर जल्द सुनवाई करेगा मद्रास HC

Tue, 19 Sep 2017 11:47 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर की ओर से 18 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद राज्य की सियासी सरगरमियां और बढ़ने लगी हैं। तेलंगाना सरकार के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे दिनाकरन ग्रुप की याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग को इजाजत मिल गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक मद्रास हाईकोर्ट बुधवार को विधायकों की याचिका पर सुनवाई करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले अपने विधायकों के अयोग्य करार दिए जाने पर टीटीवी दिनाकरन ने पनालीसामी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बहुमत नहीं था, इसलिए विधायाकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दिनाकरन ग्रुप के 18 विधायकों  मुख्‍यमंत्री ई. पलानीस्‍वामी को हटाए जाने की मांग कर रहे थे।
  Madras High Court allows plea of 18 disqualified MLAs for urgent hearing on Wednesday  #TTVDhinakaran — ANI (@ANI) September 19, 2017
दरअसल, टीटीवी दिनाकरण तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं। उन्होंने इस बाबत स्पीकर के सामने अपनी कई बार बात उठाई। इसी मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में भी एक याचिका लगाई गई। हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि 20 सितंबर से पहले विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति के चलते जेल में हैं, जबकि दिनाकरन पर रिश्वत के आरोप के चलते सीबीआई की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन पर पार्टी के चिन्ह के लिए रिश्वत देने का आरोप लगा है। वहीं शशिकला के पति मल्टीपल ऑर्गन फेलर की वजह से आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें