फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारून लोर्गट बोले, टी-20 ग्लोबल लीग से मिलेगी खिलाड़ियों को बड़ी रकम

Tue, 19 Sep 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
हारून लोर्गट
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने कहा कि 'टी-20 ग्लोबल लीग' से खिलाड़ियों को अधिक से अधिक रकम मिलेगी। जानकारी के अनुसार 3 नवंबर से टी-20 ग्लोबल लीग का आगाज दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों में होगा। 43 दिन चलने वाले इस लीग में कुल 57 मैच खले जाएंगे।
विज्ञापन


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने कहा कि टी 20 ग्लोबल लीग एक बड़ा कदम है और खिलाड़ियों, कोचों और मालिकों के बीच इसकी खुशी अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के खिलाड़ियों की इस लीग में दिलचस्पी बढ़िया है। यह टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग जैसी लोकप्रिय प्रतियोगिताओं की टक्कर का होगा। सीएसए के सीईओ लोर्गट को विश्वास है कि पहला टी-20 ग्लोबल लीग काफी सफल रहेगा।  

पढ़ेंः- कप्तानी के इस मामले में एबी डिविलियर्स ने कैप्टन कूल धोनी को भी छोड़ा पीछे!

लोर्गट का कहना है कि नवंबर- दिसंबर का महीना हमारे पारंपरिक क्रिकेट सीजन के हिसाब से बेहतर होगा। हमारे दृष्टिकोण से टाइमिंग एकदम सही है, क्योंकि इसी के साथ हमारा अंतर्राष्ट्रीय होम सीजन बॉक्सिंग डे टेस्ट भी  शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि दक्षिण अफ्रीका में मौसम अच्छा हैं और हम भाग्यशाली हैं कि मानसून की तरह बरसात का मौसम नहीं है। लोर्गट ने कहा कि पिछले साल इस समय के दौरान खेलने का अनुभव साबित करता है कि इस टूर्नामेंट को मौसम किसी भी हद तक प्रभावित नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें