फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शिवराज के मंत्री बोले- GST को समझ पाना मुश्किल, बड़े-बड़े CA भी फेल

Fri, 10 Nov 2017 10:50 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
om prakash dhurve
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने बुधवार को गुड्स एवं सर्विस टेक्स (जीएसटी) पर बयान दिया है। नोटबंदी को एक साल पूरे होने पर भाषण दे रहे ओम प्रकाश ध्रुवे ने कहा कि वे खुद जीएसटी को समझ नहीं पा रहे हैं, इसलिए इसके संबंध में कुछ नहीं बोलेंगे। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक उन्होंने आगे कहा कि बड़े-बड़े सीए और व्यापारी भी जीएसटी को समझ नहीं पा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि समझ-समझ का खेल है और धीरे-धीरे जब समझ आएगा तो अच्छा लगेगा। 
  GST mai khud hi nahi samajh paa raha hoon, to iss sambandh mein nahi bolunga. Bade bade CA nahin samajh paa rahe hain, vyapari nahin samajh paa rahe hain: Om Prakash Dhurve pic.twitter.com/i17k7SSFU7 — ANI (@ANI) November 10, 2017
विज्ञापन



उनका ये बयान ठीक उस वक्त सामने आया है जब केंद्र सरकार जीएसटी की वजह से विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है। बता दें कि आज यानी शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल बैठक होनी है और उससे ठीक पहले पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम केंद्र पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी की खामियों को सरकार नजरअंदाज नहीं सर सकती। 

पढ़ें: चिंदबरम बोले- गुजरात चुनाव की वजह से GST में बदलाव के लिए केंद्र हुआ मजबूर

उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव एक वजह है जिसके चलते केंद्र जीएसटी में बदलाव को मजबूर होगी। दरअसल, जीडीपी में गिरावट और अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार के चलते केंद्र का विरोध किया जा रहा है। पीएम मोदी कई बार खुद इन दोनों मुद्दों पर अपना पक्ष रख चुके हैं।

  #WATCH: Madhya Pradesh Minister Om Prakash Dhurve says he has not been able to understand #GST yet (November 8th) pic.twitter.com/qRI8ciYZpQ — ANI (@ANI) November 10, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें