शाजापुर निवासी शिवपाल सिंह ने “भगवान सूर्यनारायण निवासी ब्रह्मांड” के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायत कर दी।
- फोटो : फेसबुक
मध्य प्रदेश में गर्मी से परेशान एक व्यक्ति ने सूर्य के खिलाफ थाने में शिकायती भेजी है। 20 मई को शाजापुर जिले का तापमान पहली बार 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। गर्मी से आमजन के साथ जीव-जंतु प्रभावित हुए। पौधे भी तीखी धूप से झूलस गए। इन्हें साक्ष्य बताकर शाजापुर निवासी शिवपाल सिंह ने “भगवान सूर्यनारायण निवासी ब्रह्मांड” के खिलाफ कोतवाली पुलिस को शिकायत कर दी।
हैरानी की बात यह है कि आमतौर पर शिकायती आवेदन लेने में आनाकानी करने वाली पुलिस ने आवेदन पहले तो स्वीकार कर लिया। लेकिन अब वह प्राकृतिक घटना बताकर मामला बंद करने की बात कह रही है। आवेदन में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 154 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग भी की गई थी। बहरहाल, पुलिस भले ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया को शिवपाल सिंह का यह अंदाज बेहद पंसद आ रहा है औ उनका लिखा यह पत्र वायरल हो रहा है।