डॉ. राकेश मुंशी
- फोटो : facebook.com/rakesh.munshi.3
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राकेश मुंशी का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह सुबह आठ बजे जिम गए थे। वहां, वर्कआउट शुरू करने से पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें नेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
55 वर्षीय राकेश मुंशी अप्रैल में कोरोना वायरस से भी संक्रमित हुए थे। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद वह हर महीने अपने स्वास्थ्य की जांच करा रहे थे। वह राज्य के स्वास्थ्य विभार में ट्रेनिंग, प्लानिंग के संयुक्त निदेशक के साथ ब्लड बैंक और एड्स कंट्रोल सोसायटी के अपर निदेशक भी थे।
डॉ. मुंशी के निधन पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. पंकज शुक्ला ने कहा कि मुंशी के ट्रेनिंग और प्लानिंग को लेकर किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। डॉ. शुक्ला ने कहा कि वह काम को लेकर काफी जुनूनी थे और काम को परिणाम तक पहुंचाने के बाद ही रुकते थे।