फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Candidate List: शिवराज बुधनी से लड़ेंगे, कैलाश के बेटे की सीट पर अभी घोषणा नहीं, देखें सूची के 57 नाम

Mon, 09 Oct 2023 04:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को की जाएगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी। विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी को खत्म होगा।
विज्ञापन
MP BJP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ेंगे, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से, गोपाल भार्गव रेहली से, विश्वास सारंग नरेला से और तुलसीराम सिलावट सांवेर से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


शिवराज मंत्रिमंडल के इन मंत्रियों को टिकट

  1. शिवराज सिंह चौहान
  2. नरोत्तम मिश्रा
  3. गोपाल भार्गव
  4. तुलसी सिलावट
  5. कुंवर विजय शाह
  6. जगदीश देवड़ा
  7. बिसाहूलाल सिंह
  8. राजेन्द्र शुक्ला
  9. भूपेन्द्र सिंह
  10. मीना सिंह मांडवे
  11. कमल पटेल
  12. गोविंद सिंह राजपूत
  13. बृजेन्द्र प्रताप सिंह
  14. विश्वास सारंग
  15. प्रभुराम चौधरी
  16. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  17. प्रेम सिंह पटेल
  18. ओम प्रकाश सखलेचा
  19. अरविंद भदौरिया
  20. मोहन यादव
  21. हरदीप सिंह डंग
  22. राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव
  23. भारत सिंह कुशवाह
  24. राम किशोर (नानो) कावरे
  25. राहुल सिंह लोधी

भाजपा की सूची की खास बातें
कुल 57 सीटों में से छह एसटी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। छह एससी के लिए सुरक्षित सीटें हैं। वहीं, 45 सामान्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। सभी 57 सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही टिकट दिया गया है। इनमें से नौ विधायक ऐसे हैं जो 2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। इन सभी ने बाद में पाला बदल लिया था और उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। जैतपुर से विधायक मनीषा सिंह को इस बार जयसिंह नगर से टिकट दिया गया है। वहीं, जयसिंह नगर के विधायक जयसिंह मरावी को इस बार जैतपुर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन



 

इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा 25 सितंबर को की थी। भाजपा की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सांसदों को टिकट दिया गया था। इसमें नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल के भी नाम थे। भाजपा ने हारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान 17 अगस्त को ही कर दिया था। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों का एलान किया गया था। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी थी।

मध्य प्रदेश का चुनावी कार्यक्रम

  • मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।
  • मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
  • चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर को जारी होगी।
  • नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर होगी।
  • नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्तूबर को की जाएगी।
  • नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी।
  • विधानसभा का कार्यकाल छह जनवरी को खत्म होगा।

सात से 30 नवंबर के बीच होंगे विधानसभा चुनाव
मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।
विज्ञापन










 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें