फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए एम के दास को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

Sat, 17 Oct 2020 03:17 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन

भारत के निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए एम के दास को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 1977 बैच के सेवानिवृत मृणांल कांति दास विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में निरीक्षण करने का काम सौंपा गया है। उनके जिम्मे उपचुनाव और चुनाव की तैयारी का आयोजन, विशेष रूप से सुरक्षा संबंधी मुद्दों की निगरानी है।

विज्ञापन

दास को उनकी प्रबंधन क्षमता के लिए जाना जाता है। वह विकट और संवेदनशील स्थितियों में कानून -व्यवस्था को बनाए रखने में सक्षम रहने वालों में अफसरों में गिने जाते हैं। उनके त्रुटिहीन  ट्रैक रिकार्ड के कारण ही उन्हें मणिपुर पुलिस के जनरल के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था। वह दिल्ली चुनावों में भी दृढ़ता के साथ अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान त्रिपुरा, मिजोरम और विधानसभा चुनावों में झारखंड में भी दक्षता के साथ कार्य किया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें