फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में बहुमंजिला होटल की इमारत गिरी, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Sun, 01 Apr 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
इंदौर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बहुमंजिला होटल की इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज एम वाय अस्पताल में चल रहा है। हादसा रात नौ बजकर 14 मिनट 52 सेकंड पर हुआ। हादसे के कुछ मिनट पहले होटल के बाहर पार्क की जा रही एक स्कोडा कार के इस बिल्डिंग के पिलर से टकराने की जानकारी मिली है। प्रशासन इसे ही हादसे का कारण बता रहा है। आधी रात तक प्रशासन ने 10 मौतों की पुष्टि कर दी थी। इनमें दो महिलाएं हैं।
विज्ञापन


वहीं मलबे में करीब दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल लोगों की मदद से जिला प्रशासन की तरफ से बचाव कार्य जारी है। बता दें कि सरवटे बस स्टैंड पर शनिवार शाम को होटल की चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस इमारत में होटल और लॉज संचालित हो रही थी। बिल्डिंग बहुत पुरानी बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य व मदद शुरू की। पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छाया हुआ था। वहां से गुजर रहे लोग भी इस होटल की गिरती इमारत की चपेट में आ गए।

जैसे ही हादसा हुआ धूल का बड़ा गुबार उठा को मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने दबे लोगों को निकाला। हादसा 9 बजकर 17 मिनट का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक कार के टकराने से यह जर्जर इमारत गिरी है। घटना के 20 मिनट बाद निगम का अमला मौके पर पहुंचा है। महापौर मालिनी गौड़ भी नगर निगम के पूरे अमले के साथ घटनास्थल पहुंची हैं। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी मौके पर है।
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के पास हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। बचाव कार्य सहित पूरी स्थिति पर हमारी नजर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों और घायल शीघ्र स्वस्थ हों। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए देने की घोषणा की है। जिस स्कोडा कार की टक्कर से होटल के पिलर को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है वो एक दूसरे होटल मालिक अशोक अरोरा की निकली है। अरोरा ने कहा कि मैं तो गाड़ी पार्क कर के चला गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें