फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के इत्र से महकेगा न्यूयॉर्क: वैलेंटाइन डे पर हुआ लॉन्च, लौंग-इलायची और भारतीय मसालों से हुआ तैयार

Tue, 15 Feb 2022 10:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह इत्र भारतीय मसालों का अनूठा मिश्रण है। इसमें लौंग, इलायची, जायफल, चंदन, चमेली व गुलाब का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
न्यूकॉर्क में कन्नौज का इत्र लॉन्च के मौके पर कंपनी के सीईओ स्वप्निल पाठक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज का इत्र अब सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी महकेगा। खास तौर पर न्यूयॉर्क में। दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर न्यूयॉर्क में कन्नौट का इत्र लॉन्च किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में हुए इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास रणधीर जायसवाल ने इत्र 'विकास खन्ना बाय जिघाराना' लांच किया। 

विज्ञापन


इस दौरान रणधीर जायसवाल ने कहा,  यह पहली बार है जब न्यूयॉर्क में कन्नौज का इत्र मौजूद है। वह भी ऐसे समय में जब हम भारत की आजादी के 75 साल मना रहे हैं। इस दौरान परफ्यूम बनाने वाली कंपनी जिघाराना के सीईओ स्वप्निल पाठक शर्मा ने कहा, न्यूयॉर्क में उत्पाद लॉन्च करना सम्मान की बात है। एक छोटे से शहर से आना, यह एक सपने के सच होने जैसा है। अपने शहर को इस तरह के वैश्विक मंच पर पेश करना, ख़ुशी की बात है।

इत्र से महकेगी भारत की खुशबू 
कंपनी की ओर से बताया गया कि जिघाराना का नया इत्र 'विकास खन्ना' भारतीय मसालों का अनूठा मिश्रण है। इसमें लौंग, इलायची, जायफल, चंदन, चमेली व गुलाब का इस्तेमाल हुआ है। इन मसालों ने वर्षों से भारत की अनूठी महक को पहचान दिलाई है। 
विज्ञापन


कन्नौज के नाम से लॉन्च होगा इत्र 
कंपनी के सीईओ ने कहा कि जल्द ही उनकी कंपनी भारत की इत्र राजधानी कन्नौज को समर्पित इत्र भी लांच करेगी। इस इत्र का नाम 'कन्नौज' होगा। इत्र निर्माता कंपनी ने कहा कि उन्होंने शुद्ध गुलाब के तेल जैसी कीमती सामग्री का उपयोग इत्र को बनाने में किया है। 20 ग्राम गुलाब के तेल को बनाने में लगभग 100 किलोग्राम फूल लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें