आज लॉन्च होने वाले थीम सॉन्ग को प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं ने एक मंच पर आकर तैयार किया है। इसमें अमर उजाला काव्य कैफे कंटेंट पार्टनर और मुगाफी टैलेंट पार्टनर की भूमिका में है।
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत ‘आजादी का नया तराना प्रतियोगिता’ का थीम सॉन्ग ‘गौरव गाथा’ बृहस्पतिवार शाम पांच बजे लॉन्च किया जाएगा। इसका प्रसारण अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और अमर उजाला काव्य के फेसबुक पेज पर होगा।
विज्ञापन
देशभक्ति से भरे इस गीत को तैयार करने की प्रतियोगिता में तीन लोगों ने बाजी मारी है। इसमें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार श्रेणी में आगरा के लक्ष्मीनारायण (30), सर्वश्रेष्ठ गीतकार वर्ग में हरियाणा के भिवानी निवासी डॉ. सत्यनारायण शर्मा (73) और सर्वश्रेष्ठ गायिका श्रेणी में प्रयागराज की दिव्या श्रीवास्तव (28) ने पुरस्कार जीता है। जज का दायित्व निभाते हुए मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने इन प्रतियोगियों का चयन किया है।
आज लॉन्च होने वाले थीम सॉन्ग को प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं ने एक मंच पर आकर तैयार किया है। इसमें अमर उजाला काव्य कैफे कंटेंट पार्टनर और मुगाफी टैलेंट पार्टनर की भूमिका में है। अमर उजाला का यह खास कार्यक्रम कला धाम और नई उड़ान के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान हमें हजारों आवेदन मिले। जिनमें पहले 100 प्रतिभागियों को छांटा गया। इसके बाद इसमें से तीन प्रतिभागी चुनने के दौरान का सिलसिला बड़ा ही दिलचस्प रहने के साथ कठिन भी रहा। -अक्षय जौहर, निर्देशक, म्यूजिक मुगाफी