Space: अंतरिक्ष वैज्ञानिक अनिल भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि इसरो और जेएएक्सए मिलकर चंद्र मिशन पर काम कर रहे हैं। इससे 2040 चांद पर इंसानों को उतारने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और जापान एयरोस्पेष अन्वेषण एजेंसी (जेएएक्सए) के साझा चंद्र मिशन से 2040 तक चंद्रमा पर इंसानों को उतारने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह बात भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के निदेशक अनिल भारद्वाज ने बुधवार को कही।
विज्ञापन
भारद्वाज ने यहां जवाहरलाल नेहरू तारामंडल में कहा, दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन (ल्यूपेक्स) पर एक साथ काम कर रही हैं। ल्यूपेक्स चांद के दक्षिणी ध्रुव पर एक बार फिर से उतरेगा, जहां इसरो के चंद्रयान-3 ने सफलापूर्वक लैंडिंग की थी।