फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में झड़प के बाद पूर्वी कमान में कोई घुसपैठ या टकराव की घटना नहीं हुई

Thu, 17 Dec 2020 03:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।
विज्ञापन
पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान - फोटो : ANI
विज्ञापन

सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को कहा, लद्दाख में एलएसी पर भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद से पूर्वी कमान क्षेत्र में कोई घुसपैठ या टकराव की घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन


गलवां घाटी में हुई झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच भरोसा खत्म हो गया है और चीजों को सामान्य व स्थिर होने में वक्त लगेगा।  भारतीय सेना और चीनी सेना ने लद्दाख संकट के दौरान एहतियातन एलएसी पर बलों की तैनाती की थी, जिसमें सर्दियां शुरू होने के लगातार कमी आ रही है।


चौहान ने बुधवार को विजय दिवस के मौके पर कहा, भारतीय सेना सर्दियों में किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार है। चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश के केमांग व सिक्किम सीमा पर तेजी से सड़कें व ट्रैक निर्माण कर रहा है। चीनी सैनिक सीमा पर कुछ गांवों को विकसित करने में जुटे हैं। हम भी इसके मुताबिक तैयारी कर रहे हैं और किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


सितंबर में चीनी सैनिकों द्वारा अरुणाचल प्रदेश के पांच युवकों के अपहरण पर चौहान ने कहा, पाकिस्तान के साथ एलओसी की तुलना में एलएसी पर तैनाती काफी अलग है। कई इलाके ऐसे हैं जहां एक भी सैनिक तैनात नहीं है, लेकिन वहां लगातार पेट्रोलिंग होती है।

मैकमोहन रेखा गलत सर्वे पर आधारित है और इसलिए कई जगहों पर विवाद है। लिहाजा कई बार नागरिक अनजाने में सीमा पार कर दूसरी तरफ चले जाते हैं। हालांकि पांच युवकों के मामले में वे सभी भारतीय सीमा में थे, जब उन्हें चीनी सैनिकों ने पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें