फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर और कैरोसीन, बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सस्ती

Tue, 02 May 2017 08:41 AM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी वाले रसोई गैस के मूल्य में सोमवार को दो रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई। जबकि केरोसिन के मूल्य में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।  सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार दिल्ली में एलपीजी के मूल्य में 1.87 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


14.2 किलोग्राम वजन का यह सिलेंडर अब 442.77 रुपये का मिलेगा। इससे पहले तेल कंपनियों ने लगातार आठ महीने तक रसोई गैस के मूल्य में 2 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। कंपनियों की ओर से यह कदम सरकार की धीरे-धीरे सब्सिडी खत्म करने की दिशा में उठाया जा रहा है।

दूसरी तरफ  सब्सिडी वाले केरोसिन के मूल्य में 0.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। मुंबई में अब केरोसिन का मूल्य 19.55 रुपये प्रति लीटर होगा। जेट ईंधन एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के मूल्य में 0.4 फीसदी की आंशिक कटौती की गई है। तेल कंपनियों ने कहा कि इससे पहले 1 अप्रैल को एटीएफ के मूल्य में 5.1 फीसदी की कटौती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें