फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में कार विस्फोट के मामले में पांच गिरफ्तार, यूएपीए लगाया गया; आरोपी 15 दिन की हिरासत में

Tue, 25 Oct 2022 12:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर

सार

कोयंबटूर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए पांचों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है। 

विज्ञापन
कोयंबटूर के उक्कडम में हुआ कार में एलपीजी सिलेंडर धमाका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के उक्कड़म में आज सुबह एक कार में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे शहर में आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कोयंबटूर सिटी पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना स्थल से मिले  सबूतों को सुरक्षित रखा गया है। तमिलनाडु के एडीजी पी. थामराई कन्नन ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत के दर्ज किया गया है। घटना को लेकर पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आतंकी एंगल सहित सभी पहलुओं को कवर करते हुए जांच तेज कर दी है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुलिस ने मुहम्मद तालका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 20 साल के आसपास है। शहर के पुलिस आयुक्त वी बालकृष्णन ने कहा कि उनमें से कुछ से 2019 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पूछताछ की गई थी, उसके बाद से पुलिस भी उनकी गतिविधियों की जांच कर रही थी। कोयंबटूर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए पांचों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है। 

मंदिर के पास खड़ी कार में धमाका 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस कार में धमाका हुआ वह उक्कड़म में एक मंदिर के पास खड़ी थी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान कोयंबटूर के जमीशा मुबिन के तौर पर हुई है। उसके परिजनों से पूछताछ जारी है। कार के मालिक की भी पहचान कर ली गई है। घटना स्थल पर जली कार के अलावा कीलें और कंचे बिखरे मिले हैं। इसलिए घटना को लेकर कई तरह के संदेह जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
तमिलनाडु बीजेपी द्वारा सवाल किए जाने के कुछ घंटों बाद कि पुलिस ने पांचों की गिरफ्तारी के कारणों का उल्लेख क्यों नहीं किया और जिन धाराओं के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया है, बालकृष्णन ने कहा कि यूएपीए के अलावा साजिश जैसी अन्य आईपीसी धाराओं को भी मामले में शामिल किया गया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रविवार को कार में गैस सिलेंडर विस्फोट में मारे गए व्यक्ति जेमिशा मुबीन का 2019 में श्रीलंकाई चर्च में ईस्टर संडे बम विस्फोटों के आरोपी मोहम्मद अजहरुद्दीन से कोई संबंध था या नहीं। विस्फोट में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के केरल दौरे की भी जांच की जा रही है।

बालकृष्णन ने बताया कि मुबीन के घर से 75 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट, चारकोल और एल्युमीनियम पाउडर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पहले कहा था कि इन रसायनों का इस्तेमाल देशी बम बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें