फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में दिवाली पर बवाल: वडोदरा में सांप्रदायिक हिंसा, पुलिस पर फेंके पेट्रोल बम-पत्थर, हिरासत में 19 लोग

Tue, 25 Oct 2022 11:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

पटाखे फोड़ने और एक दूसरे पर रॉकेट बम फेंकने के मुद्दे के बाद, दो समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।  उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुजरात के वडोदरा में हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वडोदरा में दिवाली की देर रात दो गुटों में सांप्रदायिक हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पुलिस के सामने ही पेट्रोल बम भी फेंके। यह घटना पानीगेट के मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास की बताई जा रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि सभी ने स्ट्रीट लाइट पर भी पत्थर चलाए और जमकर बवाल काटा। डीसीपी यशपाल जगनिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और 19 लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। स्थिति फिलहाल पूरी तरह से नियंत्रण में है। डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


पेट्रोल बम के हमले में एक अधिकारी बाल बाल बचे
वडोदरा के डीसीपी ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। शहर में बवाल करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। वहीं पेट्रोल बम के हमले में के एक अधिकारी बाल-बाल बच गए। इस घटना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से पुलिस अधिकारी के सामने पेट्रोल बम फेंके गए हैं।

पटाखे और रॉकेट बम फेंकने का विवाद
पटाखे फोड़ने और एक दूसरे पर रॉकेट बम फेंकने के मुद्दे के बाद, दो समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।  उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के संदिग्धों को पकड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वडोदरा जैसे शहर में इस तरह से हिंसा होना पुलिस के लिए चुनौती मानी जा रही है। हालांकि डीसीपी ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें