फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG संकट से निपटने की तैयारी: इंडक्शन हीटर को लेकर सरकार का निर्देश, उत्पादन बढ़ाने पर मिल सकता है प्रोत्साहन

Sat, 04 Apr 2026 05:47 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Crisis: पश्चिम एशिया में व्याप्त संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे इंडक्शन हीटर का उत्पादन बढ़ाने को कहा है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए सरकार उन कंपनियों को प्रोत्साहन दे सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर बढ़ते संकट से निपटने की तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत, सरकार ने इंडक्शन हीटर और इससे जुड़े बर्तनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों से इन उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने को कहा है। इसके लिए सरकार उन कंपनियों को प्रोत्साहन दे सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम: उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, अगले हफ्ते तक आंधी-पानी-ओलावृष्टि के आसार भी

एक अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में इंडक्शन हीटर और इससे जुड़े बर्तनों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के तरीकों पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े बर्तनों का उत्पादन किस तरह तेजी से बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन


हाल में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से इन उत्पादों की मांग अचानक बढ़ गई है और ये बाजार में खूब बिक रहे हैं। बैठक में ऊर्जा सचिव, विदेश व्यापार महानिदेशक और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - भवानीपुर चुनाव से पहले विवाद: TMC ने रिटर्निंग ऑफिसर को हटाने की मांग की, शुभेंदु अधिकारी से नजदीकी का आरोप

इंडक्शन हीटर की तेजी से बढ़ी मांग
एलपीजी आपूर्ति पर संकट गहराने से उपभोक्ता वैकल्पिक साधनों के रूप में इंडक्शन हीटर और इलेक्ट्रिक केतली की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन हीटर और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों की बिक्री में तेज उछाल देखने को मिला है। मार्च के शुरुआती दिनों में इन उत्पादों की बाजार में कमी हो गई थी। कई कंपनियों ने इन उत्पादों की बिक्री में 30 गुना से अधिक बढ़ोतरी का दावा किया था।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें