फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अलग-अलग समुदायों के प्रेमी युगल ने किया आत्मदाह

Sun, 15 May 2016 05:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रेमी युवक ने किया आत्मदाह
विज्ञापन
यूपी के आगरा जिलान्तर्गत सदर के नैनाना जाट में सोनू (19) और शीलम (18) ने शनिवार तड़के एक साथ खुद को आग लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। युवक के कमरे की दीवार तोड़कर दोनों के शवों को निकाला गया। थाना सदर के इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों परिवारों ने लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


नैनाना जाट निवासी वकील के बेटे सोनू के प्रेम संबंध घर से 100 मीटर दूर रहने वाली रमबो की बेटी शीलम से थे। तीन महीने पहले इसका पता घरवालों को चला तो दोनों पर बंदिशें लगा दीं। इस पर सोनू और शीलम 21 मार्च को स्कूल जाने के बहाने भाग निकले। युवती के घरवालों ने थाना में तहरीर दे दी। युवक के विशेष समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव फैलने की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू के पिता औैर मां को हिरासत में ले लिया।

घटना के चार दिन बाद दोनों घर लौट आए। परिवारों में समझौता हो गया। शीलम के घरवालों ने भी मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया। नौ मई को राजेश्वर मंदिर में हुए शादी सम्मेलन में शीलम की कुबेरपुर (एत्मादपुर) के युवक से शादी करा दी गई। उधर, सोनू की शादी के लिए भी रिश्ता देखा जाने लगा। शुक्रवार शाम तकरीबन सात बजे ससुराल से विदा होकर शीलम घर लौटी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कमरे के अंदर से उठ रहा था धुआं

डेमो पिक: आत्म हत्या
परिवारीजनों के मुताबिक, रात तकरीबन 12 बजे तक शीलम अपनी बहन से बात करने के बाद सो गई। रात के किसी वक्त वह प्रेमी के घर पहुंची। तड़के तकरीबन चार बजे वकील के घर की पहली मंजिल पर बने कमरे से गांव के भूपेंद्र ने धुआं निकलता देखा और शोर मचा दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोहे का गेट अंदर से बंद था। कमरे से लपटें उठ रही थीं। सोनू लपटों से घिरा फर्श पर पड़ा था। सूचना पर 4:45 बजे पुलिस पहुंच गई।

तकरीबन छह बजे पास के कमरे की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे तो सोनू के साथ शीलम भी जली हालत में मिली। दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना के बारे में एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। उन्होंने कमरे में बंद होकर आत्मदाह किया है।दीवार को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें