फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति ने दी सांसद हेमामालिनी के खिलाफ तहरीर

Sun, 15 May 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मांट

सार

  • मांट मूला के प्रधान पति ने हेमामालिनी पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • बंशीवट क्षेत्र में पेड़ काटने पर सांसद ने लोगों समक्ष जताई थी चिंता
विज्ञापन
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मथूरा जिलान्तर्गत मांट मूला के प्रधान पति ने सांसद हेमामालिनी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाना मांट में तहरीर दी है। प्रधान पति का कहना है कि शुक्रवार को सांसद ने गांव के लोगों के सामने उनसे अभद्र व्यवहार किया। इधर सांसद का कहना है कि उन्होंने प्राचीन वन क्षेत्र बंशीवट में पेड़ों को काटने की बात पर लोगों के सामने चिंता जाहिर की थी। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते शुक्रवार को सांसद हेमामालिनी नौहझील के कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। यहां उन्होंने प्राचीन बंशीवट में पेड़ों की कटाई पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि पेड़ों को ऐसी नष्ट किया जाता रहा तो ब्रज का मूल स्वरूप ही खत्म हो जाएगा। सांसद ने गांव वालों को इस दिशा में जागरूक होने को कहा और ग्राम प्रधान के पति भगवान सिंह को भी उचित कदम उठाने को कहा। 
विज्ञापन

'हेमा ने की थी अभद्रता'

हेमा मालिनी
इधर प्रधान पति का आरोप है कि सांसद हेमामालिनी ने उनके साथ अभद्रता की। उस वक्त वहां काफी लोग मौजूद थे। उन्होंने थाना मांट में सांसद के खिलाफ तहरीर भी दी है। विरोध स्वरूप प्रधान पक्ष ने पुतला फूंका और नारेबाजी भी की। इस दौरान प्रधान पति सड़क पर गिर गए उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

मामले में सांसद हेमामालिनी का कहना है कि पेड़ो के कटने से बंशीवट का प्राचीन स्वरूप खत्म हो जाएगा। उन्होंने किसी को डांटा नहीं, सिर्फ पेड़ों के कटने से खत्म हो रहे ब्रज के स्वरूप को लेकर चिंता जाहिर की थी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इससे सहमति जताई। उन्होंने कहा कि ब्रज के लोग की ब्रज संरक्षण की बात नहीं करेंगे तो ब्रज कैसे बचेगा। यह भूमि बहुमूल्य है। यहां के पेड़ भी बहुमूल्य हैं। उन्होंने पेड़ों के कटान को रोकने को लेकर डीएम से भी कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें