फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: होटल में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, लड़की MBBS, लड़का IIT

Sat, 15 Jul 2017 02:50 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi
विज्ञापन
द्वारका के सेक्टर-17 स्थित ओयो होटल में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े ने कमरे में एक ही पंखे से लटककर जान दे दी। उनके पास से कोई सुसाइड नोट न मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युवती की उम्र 21 साल और युवक की उम्र 18 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही परिजनों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, युवती परिवार के साथ रोहिणी में रहती थी। वह एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता सीआरपीएफ में वायरलेस विभाग में कार्यरत हैं।

वहीं, युवक जनकपुरी में रहता था। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। पिता की परचून की दुकान है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे होटल पहुंचे थे। दोनों कमरा नंबर-103 में ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Suicide
​युवक ने कमरे की ऑनलाइन बुकिंग की थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे दोनों को चेक आउट करना था। जब होटल स्टाफ ने एक बजे दरवाजे को खटखटाया, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। साढ़े तीन बजे फिर स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

उसके बाद स्टाफ ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। करीब सवा चार बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। कमरे का दृश्य देखकर पुलिस भी सहम गई।

युवक और युवती एक ही पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए थे। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। पुलिस परिवार वालों से खुदकुशी करने के बाबत पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें