फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tahawwur Rana: सेना की वर्दी से प्यार और कई आतंकी संगठनों से नाता, जानिए तहव्वुर राणा से जांच में क्या पता चला

Sat, 12 Apr 2025 02:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई हमले के एक और मुख्य साजिशकर्ता साजिद मीर के संपर्क में भी तहव्वुर राणा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा के लश्कर ए तैयबा के साथ ही हरकत उल जिहाद अल इस्लामी आतंकी संगठन के साथ भी संबंध थे। 
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से एनआईए की पूछताछ शुक्रवार को शुरू हो गई। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। जहां अदालत ने राणा को 18 दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनआईए की पहले दिन की पूछताछ में तहव्वुर राणा ने जांच में सहयोग किया। 
विज्ञापन


जांच में तहव्वुर राणा ने क्या खुलासा किया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि तहव्वुर राणा पाकिस्तान पंजाब के चिचावतनी नामक गांव का मूल निवासी है। उसके पिता स्कूल प्रिसींपल है। तहव्वुर के दो भाई है, जिनमें से एक पाकिस्तानी सेना में मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहा है और दूसरा पत्रकार है। राणा ने कैडेट कॉलेज से पढ़ाई की है और मुंबई हमले का सह-साजिशकर्ता डेविड हेडली भी उसके साथ उसी स्कूल में पढ़ता था। 

तहव्वुर राणा ने मेडिकल की डिग्री हासिल की है और पाकिस्तानी सेना की मेडिकल कोर में नौकरी कर चुका है। सेना छोड़ने के बाद साल 1997 में वह कनाडा में बस गया। तहव्वुर राणा की पत्नी भी एक डॉक्टर है, जिसका नाम समराज राना अख्तर है। कनाडा में तहव्वुर राणा ने इमीग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म की शुरुआत की और बाद में हलाल मीट के बिजनेस में भी हाथ आजमाया। इमीग्रेशन फर्म के जरिए ही तहव्वुर राणा ने डेविड हेडली को भारत का वीजा दिलाने में मदद की थी। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Who Is Dayan Krishnan: क्यों चर्चा में दयान कृष्णन, आतंकी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण में इनकी क्या भूमिका?

सेना की वर्दी में ही बैठकों में शामिल होता था तहव्वुर राणा
तहव्वुर राणा को सेना की नौकरी से बेहद प्यार था। इसी दौरान वह आईएसआई के संपर्क में आया और फिर लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठन से जुड़ा। जब आईएसआई और लश्कर ए तैयबा के प्रतिनिधियों की बैठक होती थी तो तहव्वुर राणा अक्सर उनमें सेना की वर्दी पहनकर पहुंचता था। तहव्वुर राणा ने बताया कि वह अक्सर आतंकी संगठनों के कैंपों का दौरा करता था। मुंबई हमले के एक और मुख्य साजिशकर्ता साजिद मीर के संपर्क में भी तहव्वुर राणा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा के लश्कर ए तैयबा के साथ ही हरकत उल जिहाद अल इस्लामी आतंकी संगठन के साथ भी संबंध थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑपरेशन राणा: पाकिस्तानी आतंकी गुट थे बड़ी चुनौती; खुद को नुकसान न पहुंचा ले तहव्वुर इसलिए NIA ने किया यह काम

तहव्वुर राणा की मुंबई हमले के एक और प्रमुख साजिशकर्ता आईएसआई के अधिकारी मेजर इकबाल से भी मुलाकात हुई थी। मेजर इकबाल ने ही मुंबई हमले के लिए वित्तीय मदद दी और पूरा प्रबंध किया। डेविड हेडली का मुख्य हैंडलर भी मेजर इकबाल ही था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें