फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय राउत बोले: लाउडस्पीकर का मुद्दा खत्म, भाजपा को करनी चाहिए बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर बात

Sat, 07 May 2022 06:17 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राउत ने कहा कि लाउडस्पीकर का मुद्दा एक बंद अध्याय है क्योंकि इस पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने के प्रयास नाकाम हो गए हैं।
 
विज्ञापन
संजय राउत (file photo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाउडस्पीकर के मुद्दे को बंद अध्याय बताते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि भाजपा को उस विषय पर बोलने के बजाय बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बारे में बात करनी चाहिए क्योंकि ये लोगों के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं। उनके मुद्दे अलग हैं। वे केवल उस पर बोलते हैं जो पंजाब और महाराष्ट्र में पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर का मुद्दा एक बंद अध्याय है क्योंकि इस पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने के प्रयास नाकाम हो गए हैं। शिवसेना सांसद ने कहा कि जहां तक लाउडस्पीकर के मुद्दे का सवाल है तो हिंदू समुदाय को सबसे बड़ा झटका लगा है। राउत ने कहा कि मस्जिदों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव भड़काने का प्रयास किया गया। लेकिन लोग समझदार हैं। लाउडस्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू किया जा रहा है। लाउडस्पीकर पर एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए। 



राउत ने कहा, महंगाई पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जूझ रही है। लेकिन कोई भी भाजपा नेता इस पर नहीं बोल रहा है। बता दें कि जब से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले महीने हुई अपनी रैलियों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की, तब से यह राज्य और देश के अन्य हिस्सों में एक बड़ा मुद्दा बन गया है। भाजपा ने उनकी मांग का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें